’अं’ की मात्रा के शब्द (An ki matra ke Shabd, vakya, Worksheet )-
मात्रा ज्ञान की श्रृंखला में प्रस्तुत है – ’अं’ की मात्रा। जहां आपको मिलेगा – ’अं’ की मात्रा के ढेर सारे शब्द, ’अं’ की मात्रा के वाक्य और ’अं’की मात्रा की वर्कशीट। जिसे आप PDF में Download करके अपने बच्चों के साथ आसानी से प्रयोग कर सकते हो।
’अं’ हिंदी वर्णमाला की बाहरवीं मात्रा है। यह स्वरों की श्रेणी में नहीं आता है। यह अनुनासिक ध्वनि वाला होता है। अर्थात इनका उच्चारण करते समय हवा मुँह के साथ नाक से भी निकलती है। इसकी मात्रा व्यंजनों के ऊपर बिंदी लगाकर किया जाता है।
’अं’ की मात्रा का प्रयोग बच्चों में उदाहरण देकर व स्पष्ट उच्चारण करवाकर किया जाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह मात्रा को लगाने में सक्षम हो सके। वह अपने शब्दों में ’अं’ की मात्रा को पहचान सके। साथ ही ’अं’ की मात्रा के शब्दों का प्रयोग भी कर सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ’अं’ की मात्रा की वर्कशीट तैयार की गई है।
’अं’ की मात्रा के शब्द ( An ki Matra ke Shabd ) –
बच्चों के दैनिक जीवन में ’अं’ की मात्रा के प्रचुर शब्द प्रयोग होते रहते हैं। उन्हीं शब्दों को आधार बनाकर कुछ प्रचलित व सरल शब्द यहाँ पर दिए जा रहे हैं। इनमें से बहुत तुकांत शब्दों का प्रयोग वर्कशीट में भी किया गया है। जिससे बच्चा एक जैंसे ध्वनि वाले शब्दों का आसानी से उच्चारण करना सीख जाए।
'An' ’अं’ ki matra ke Shabd useful and child friendly
अंक
जंक
डंक
रंक
अंग
जंग
तंग
भंग
रंग
संग
कंद
चंद
छंद
बंद
अंत
संत
पंत
पंख
शंख
रंज
कंठ
छंट
बंट
पंथ
गंध
बंध
खंड
ठंड
मंत्र
तंत्र
यंत्र
अंडा
डंडा
ठंडा
झंडा
घंटा
गांठ
मांग
भांग
गांव
चींटी
खूंटा
चोंच
कंधा
धंधा
लंबा
खंभा
गंदा
चंदा
फंदा
बंदा
मंदा
गंगा
पंगा
चंगा
नंगा
दंगा
लंका
शंका
डंका
चंपा
पंखा
कांच
सांच
बांच
आंच
आंत
सांप
पंजा
गंजा
मंडी
डंडी
कंडी
मंत्री
नींबू
चिंता
घंटी
कंचन
चंचल
चंपक
संकट
पलंग
बंदर
अंदर
पतंग
चंदन
वंदन
बंधन
मंगल
दंगल
जंगल
कंकड़
शंकर
अंतर
मंतर
जंतर
चंदर
मंजर
खंजर
सुरंग
महंगा
लहंगा
अंगार
भंगार
आनंद
संतरा
पंचांग
संसार
पंजाब
भंडार
अंजना
तिरंगा
अंतिम
अंजलि
मंदिर
शिकंजी
पंडित
नारंगी
सुंदर
अंगूर
लंगूर
संदूक
बंदूक
संदेश
केंचुआ
आंकड़ा
सरपंच
गंगाराम
गंगाधर
गंगाजल
घंटाघर
शिवलिंग
संस्कार
इंतजार
चंदामामा
मंगलवार
मंजर
आनंद
’अं’ की मात्रा के वाक्य ( An ki Matra ke Vakya ) –
शब्द बेशक अपने आप में अर्थ रखते हैं। लेकिन फिर भी उनका प्रयोग परिस्थिति जगह व समय के अनुसार हो सकता है। अतः आवश्यक है कि बच्चे को शब्दों के साथ वाक्यों का भी परिचय किया जाना चाहिए। यह छोटे बच्चों के लिखने के लिए भले ना हो किंतु उसकी भाषा व शब्दों पर पकड़ बनाने के लिए जरूरी है। जैंसे – यदि एक शब्द ’पतंग’ है। यह शब्द केवल एक वस्तु को इंगित करता है। लेकिन उसकी जगह पर यदि इस शब्द को वाक्य में प्रस्तुत किया गया। जैंसे – मेरी पतंग का रंग लाल है। तो इस भावार्थ से उसके मन में कई विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जैंसे- मेरी पतंग का रंग क्या होगा ? पतंग कहां उड़ा सकते हैं ? आदि। प्रस्तुत हैं ’अं’ की मात्रा के बीस वाक्य –
लंगूर ने अंगूर तोड़े।
बंदर घर के अंदर आया।
पंडित जी मंदिर गए।
कंचन ने कंगन पहना।
मंदिर में शंख बज रहे थे।
घंटाघर से घंटी की आवाज आयी।
गुनगुन जंतर मंतर देखने गई।
पंखा पलंग के सामने रख।
सैनिकों ने तिरंगा झंडा लहराया।
मेंढक की टर-टर ने तंग कर दिया।
हंस उड़कर गंगा किनारे आया।
कंघी लगाकर सुंदर दिख।
ठंड से अंग-अंग कांप गया।
मेंढक पलंग के नीचे छुपा था।
मंडी से मछली की गंध आ रही थी।
तोते के पंख हरे रंग के थे।
चोर ने संदूक से बंदूक निकाली।
अंजलि का लहंगा बड़ा महंगा है।
सरपंच गांव में दंगल देखने आए।
आनंद गंगा से गंगाजल लाया।
’अं’ की मात्रा की कहानी ( An Ki Matra Ki Kahaani ) –
बच्चों को कहानी व कविताओं से विशेष लगाव होता है। क्योंकी यह एक घटनाचक्र का पूरा विवरण देते हैं, और उनकी कल्पनाओं को पंख देते हैं। अतः कोशिश की गई है कि एक ’अं’ की मात्रा की आधिक्य वाली कहानी भी बच्चों को सिखने में आनंद दे सके। जिससे बच्चे उसे सुनकर व पढ़कर ’अं’ की मात्रा का उच्चारण सही से कर पाए।
शंकर अपने गांव आया। वह अपने बड़े भाई चंदन के साथ मंदिर गया। मंदिर गंगा नदी के किनारे था। मंदिर में शंख और घंटे बज रहे थे। मंदिर के ऊपर झंडा फहरा रहा था। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया। मंदिर के बाहर फल और नींबू शिकंजी की दुकानें सजी थी। शंकर ने संतरे और अंगूर लिए। तभी एक बंदर ने शंकर के संतरे छीन लिए। एक लंगूर का बच्चा भी उन्हें दूर से तक रहा था। शंकर ने लंगूर को भी अंगूर दे दिए। वह छुप कर अंगूर खाने लगा। शंकर और चंदर जल्द ही गांव लौट आए।
’अं’ की मात्रा की वर्कशीट के बारे में ( About An ki Matra ki Worksheet) –
’अं’ की मात्रा की वर्कशीट में निम्न बातों का समावेश किया गया है-
’अं’ की मात्रा के शब्दों का परिचय चित्रों के साथ
’अं’ की मात्रा के अन्य आसान व तुकांत शब्द
’अं’ की मात्रा को लगाने का अभ्यास
’अं’ की मात्रा पहचान कर अलग करना या छाँटना
दिए गए चित्रों के सही नाम पहचानना
चित्रों का सही नाम के साथ मिलान करना
चित्रों के नाम वर्ग पहेली में ढूँढना
’अं’ की मात्रा के शब्द बनाना
चित्रों को पूरा करना व रंग भरना
चित्र देखकर उनके नाम लिखना
तुकांत शब्दों का निर्माण करना
कहानी को सुनकर व पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखना
शब्दों का वाक्य में प्रयोग करना
नए प्रश्नों को जोड़ने के लिए जगह दी गई है। जहाँ पर अध्यापक और अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग प्रश्न दे सकते हैं।
समस्त वर्कशीट में रंग भरने की प्रर्याप्त जगह दी गई है। जिस पर बच्चे अपने पसंद के रंग भर सकते हैं।
वर्कशीट में परिवेश में उपलब्ध कुछ आसान शब्दों पर बार-बार प्रयोग किया गया है। जो कि मात्रा के प्रयोग व उच्चारण को अधिक अवसर प्रदान करेगा। केवल कुछ कहानी, वाक्य, व शब्दों का प्रयोग कर बच्चा मात्रा ज्ञान में निपुण हो जाएगा। व अपने परिवेश में प्रयोग होने वाले अन्य शब्दों में ’अं’ की मात्रा की पहचान कर पाएगा।
शिक्षकों व अभिभावकों से अपेक्षा है कि वह वर्कशीट को हल करने में अपना सार्थक समय बच्चों को दें। क्योंकी बच्चों की परिवेशीय जानकारी व उपलब्धता आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। उनसे पर्याप्त बातचीत करें व उनके पूर्व अनुभव में नया जोड़ने की कोशिश किजिएगा।
हमारे प्रयास आपके अनुभवों से और बेहतर हो जाते हैं। अतः अपने comments जरूर दीजिएगा। यह हमें रचनात्मक और उत्साहित बनाए रखने में मदद करता है। Facebook, Instagram, pinterest और Twitter पर हमें follow कीजिएगा।