गिनती लिखना 1 से 100 तक (Counting 1 to 100 Traceable )
बच्चों को गिनती लिखना सिखाना बहुत ही मुश्किल व चुनौतियों भरा होता है। सिखने व सिखाने की प्रक्रिया में बच्चे को अधिक समझने का मौका प्राप्त हो सके। इसलिए गिनती को छापकर लिखने की वर्कशीट प्रस्तुत की जा रही है।
संख्याएँ वास्तव में अमूर्त अवधारणाएं होती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि हम बच्चों को गिनती को मूर्तता के साथ जोड़ सकें। गिनती लिखाने से पूर्व हमें कुछ संख्या पूर्व अवधारणाएं स्पष्ट होनी चाहिए जो गिनती को सिखने व लिखाने में मदद कर सकें। संख्या पूर्व अवधारणाओं के लिए नीचे लिंक दिया गया है।
वर्कशीट केवल गिनती को लिखने के अभ्यास के लिए है। इससे बच्चे में गिनती स्वयं लिखने, तुलना करने व क्रम पहचानने का गुण विकसित होगा। जिससे उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
हमारे प्रयास आपके अनुभवों से और बेहतर हो जाते हैं। अतः अपने comments जरूर दीजिएगा। यह हमें रचनात्मक और उत्साहित बनाए रखने में मदद करता है। Facebook, Instagram, pinterest और Twitter पर हमें follow कीजिएगा।