Workceet Shapes and space

Class 1st Maths – Shapes and Space आकृतियाँ और स्थान Download PDF

आकृतियाँ और स्थान ( Shapes and Space )

 

आकृतियाँ और स्थान ( Shapes and Space ) NCERT/CBSE की पुस्तक ‘गणित का जादू’ (Maths Magic) का पहला पाठ है। इस पाठ में गणित विषय का परिचय संख्या पूर्व अवधारणाओं से करवाया गया है। जो की गणित सिखाने का मजबूत आधार बनता है। NCERT पुस्तक में बच्चों को सीखने के पर्याप्त अवसर हैं। फिर भी गृहकार्य या फिर पुनरावृत्ति के लिए Worksheet प्रस्तुत की जा रही है। जिसमें पुस्तक से मिलते – जुलते और अन्य सीखने के अवसर प्रदान किए गए हैं।

 

Download NCERT Book

उद्देश्य (Objective)-


• विद्यार्थी वस्तुओं की स्थानिक स्थिति जैसे- अंदर-बाहर, ऊपर- नीचे, छोटा- बड़ा, दूर- पास, आदि के बारे में जानने में सक्षम होंगे।
• विद्यार्थी अपने परिवेश में उपलब्ध विभिन्न वस्तुओं के आकार की पहचान कर उन्हें अलग – अलग छाँटने में सक्षम होगें।
• विद्यार्थी त्रिविमिय आकृतियों व द्विविमिय का अवलोकन कर सकेंगे।
• विद्यार्थी विभिन्न आकार – प्रकार व उनके लुढ़कने व सरकने के गुण से परिचित होंगे।
पूर्वज्ञान (Pre knowledge)-
• बच्चे परिवेश में उपलब्ध वस्तुओं के बारे में सामान्य जानकारी रखते हैं।
• बच्चे स्थानिक समझ की शब्दावली से परिचित हैं।

 

सारांश ( Summary)-

 

बच्चे अपने परिवेश में आकृतियों और स्थानिक समझ पर बहुत गहराई से अवलोकन करते रहते हैं। वे अंदर-बाहर, ऊपर- नीचे, छोटा- बड़ा, दूर- पास, के बारे में स्कूल आने से पहले घर पर ही सीख जाते हैं। और उनका यही अवलोकन उन्हें वस्तुओं में तुलना करना, विभेद करना, समूहीकरण करना सिखाता है। यह छोटी, लेकिन अति महत्वपूर्ण क्रिया विधि है कि बच्चे में स्थानिक समझ विकसित हो। क्यूंकि स्थानिक समझ से बच्चों में संख्याओं की तुलना करना, अनुमान लगाना, वर्गीकरण करना, समूहीकरण करना, आदि गणितीय अवधारणाओं के विकास में मदद होती है।

 

वर्कशीट के बारे में ( About worksheet)-

 

वर्कशीट को दो भागों में विभाजित किया गया है। जिसमें पहला भाग में स्थानिक समझ, अंदर-बाहर, ऊपर- नीचे, छोटा- बड़ा, दूर- पास, आदि की गतिविधियां दी गई हैं। कुछ गतिविधि में बच्चे के मानसिक स्तर के अनुसार प्रश्नों को बदलने के लिए जगह दी गई है। शिक्षक और अभिभावक सुविधा अनुसार प्रश्न बना सकते हैं, जिससे बच्चे की वास्तविक सीखने या समझ की जानकारी मिल सके।

 

 

 
वर्कशीट के दूसरे भाग में आकार और आकृतियों के बारे में गतिविधियां दी गई हैं। त्रिविमिय आकृतियों व द्विविमिय का अवलोकन कर सकेंगे। रंग भरने के लिए पर्याप्त गतिविधियां हैं।

 

 

मुख्य बिंदु ( Key Features) –

 

स्थानिक समझ- अंदर-बाहर, ऊपर- नीचे, उससे छोटा- उससे बड़ा, सबसे बड़ा – सबसे छोटा, , उससे पास – सबसे पास,

 

Download PDF here part 1


आकृतियाँ- त्रिविमिय, द्विविमिय आकृतियाँ का वस्तुओं से मिलान, छांटना, लुढ़कने व सरकने का गुण

 

Download PDF here part 2

 

For Download Other Worksheets : 

Home                                                             Topics

Class KG                                                         Class 1st

Class 2nd                                                       Class 3rd

Class 4th                                                        Class 5th

 


क्रियाविधि ( Activities) –


आकृतियाँ और स्थान ( Shapes and Space ) पाठ को सिखाने के लिए शिक्षक या अभिभावक की पर्याप्त तैयारी होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि विभिन्न आकृतियों का collection आपके पास उपलब्ध हो। पुस्तक की विषय वस्तु को दैनिक जीवन से जोड़ना यही शिक्षक की कला है। कक्षा कक्ष में उपलब्ध आकृतियों को पढ़ाते समय उपयोग करना बच्चे के लिए उत्साहवर्धक होता है। यह बच्चे को पुनः अवलोकन का एक नया नजरिया प्रदान करता है।

 

हिंदी – वर्णमालाअमात्रिक शब्द
'आ' की मात्रा के शब्द‘इ’ की मात्रा
Pattern WritingAlphabets A to Z
‘ई’ की मात्रा ‘उ’ की मात्रा
‘ऊ’ की मात्रा‘ऋ’ की मात्रा
‘ए’ की मात्रा ‘ओ’ की मात्रा
‘ऐ’ की मात्रा ’औ’ की मात्रा
’अं’ की मात्रा’अः’ की मात्रा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *