जोड़ने की प्रक्रिया की शुरुआत यूँ तो बच्चे के व्यवहारिक जीवन में होती रहती है। लेकिन जब स्तर बढ़ता है, तो बच्चे को समझने में व व्यवहारिक जीवन से जोड़ने में परेशानी होती है। इन अनुभवों को महसूस करते हुए बच्चों में जोड़ की शुरूआत करने लिए Worksheet का निर्माण किया गया है। जो कि NCERT / CBSE द्वारा सुझाए गए विचारों पर आधारित है। Worksheet का प्रयोग कक्षा 1 के लिए या KG के लिए किया जा सकता है।
• Worksheet में 1 – 9 तक की संख्याओं के जोड़ है। • Worksheet में दिए गए चित्रों में बच्चे रंग भर सकते हैं। • कुछ प्रश्नों को खाली रखा गया है ताकि बच्चे के स्तर अनुसार प्रश्न का निर्माण किया जा सके।
Worksheet का प्रयोग करते समय ध्यान रखने वाली बातें
Worksheet केवल सहायक सामग्री के रूप में प्रयोग करें। पुस्तकों का विवरण अवश्य प्रस्तुत करें।
Worksheet केवल मूल्यांकन का एक छोटा हिस्सा है। अतः केवल Worksheet पर निर्भरता सही नहीं है।
व्यवहारिक क्रियाकलापों के बाद ही worksheet का प्रयोग बेहतर होगा।
बच्चों के अनुभवों को अवश्य जोड़ने की कोशिश करें।
गलतियां बच्चे का व्यक्तिगत अनुभव हो सकता है, अतः गलतियों को समस्या न समझें।
व्यस्त रखने के लिए अत्यधिक व अनावश्यक रूप से Worksheet का प्रयोग अनुपयोगी होगा।