O ki matra ke shabd PDF Worksheet

Class KG Hindi हिंदी- ‘ओ’ की मात्रा के शब्द- (O ki matra ke Shabd, vakya, Worksheet ) Download Free PDF

‘ओ’ की मात्रा के शब्द ( ‘O’ ki Matra Ke Shabd, Vakya, Worksheet ) – 

 

‘मात्रा ज्ञान’ की श्रृंखला में प्रस्तुत है – ‘ओ’ की मात्रा। जहां आपको मिलेगा – ‘ओ’ की मात्रा के ढेर सारे शब्द, ‘ओ’ की मात्रा के वाक्य और ‘ओ’ की मात्रा की वर्कशीट। जिसे आप PDF में Download करके अपने बच्चों के साथ आसानी से प्रयोग कर सकते हो।

 

‘ओ’ हिंदी वर्णमाला का नौवां स्वर है। जो कि ह्रस्व ध्वनि वाला स्वर होता है। अतः इसके उच्चारण में कम समय लगता है। इसकी मात्रा व्यंजनों पर ‘आ’ की मात्रा ओर ‘ए’ की मात्रा को संयुक्त रूप से (ो ) प्रयोग कर बनती है।

 

‘ओ’ की मात्रा का प्रयोग बच्चों में उदाहरण देकर व स्पष्ट उच्चारण करवाकर किया जाना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वह मात्रा को लगाने में सक्षम हो सके। वह अपने शब्दों मे ‘ओ’ की मात्रा को पहचान सके। साथ ही ‘ओ’ की मात्रा के शब्दों का प्रयोग भी कर सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर ‘ओ’ की मात्रा की वर्कशीट तैयार की गई है।

‘ओ’ की मात्रा के शब्द ( O ki Matra ke Shabd ) –

 

बच्चों के दैनिक जीवन में ‘ओ’ की मात्रा के प्रचुर शब्द प्रयोग होते रहते हैं। उन्हीं शब्दों को आधार बनाकर कुछ प्रचलित व सरल शब्द यहाँ पर दिए जा रहे हैं। इनमें से बहुत तुकांत शब्दों का प्रयोग वर्कशीट में भी किया गया है। जिससे बच्चा एक जैंसे ध्वनि वाले शब्दों का आसानी से उच्चारण करना सीख जाए।

'O' ओ ki matra ke Shabd useful and child friendly

को खो तो
दो धो बो
रो लो वो
ओर घोर चोर
छोर
जोर डोर
मोर शोरकोट
खोट चोट नोट
लोट वोटखोल
गोल बोल मोल
तोलमोड़ छोड़
जोड़ तोड़ फोड़
होड़भोग योग
रोग लोग सोच
मोच करो भरो
मरो डरो उठो
आओ खाओ गाओ
लाओ जाओ पाओ
खोटा गोट छोटा
टोटा मोटा लोटा
खोता गोता पोता
धोतासोता ढोता
बोता तोता होता
रोता कोना खोना
टोना दोनाधोना
बोना रोना सोना
होनाकोड़ा घोड़ा
छोड़ा जोड़ा तोड़ा
थोड़ा फोड़ा मोड़ा
रोड़ाखोला गोला
घोला चोला झोला
तोला बोला शोला
गोपी टोपी थोपी
रोपी धोबी खोली
गोली टोली डोली
बोली भोली होली
उठो बैठो देखो
सीखो बनो हटो
चलो मलो लिखो
सुनो बुनो करो
भरोरुको ओखली
पोटली मोहन रोहन
सोहन दोहन गोयल
गोपाल भोपालढोलक
बोतल समोसा अनोखा
अनोखी विभोर कोमल
कठोरचकोर टोकरा
टोकरी छोकरा छोकरी
झोपड़ी खोपड़ी बचाओ
जोड़ना तोड़ना मोड़ना
कोयल कोयला कटोरा
कटोरी सोलह मोटर
वोटर जोकर लोमड़ी
पोलियो भोजन ढोकला
रेडियो दोपहर अनमोल
सोमवार मनोहर खरगोश

 

‘ओ’ की मात्रा के वाक्य ( O ki Matra ke Vakya) – 

शब्द बेशक अपने आप में अर्थ रखते हैं। लेकिन फिर भी उनका प्रयोग परिस्थिति जगह व समय के अनुसार हो सकता है। अतः आवश्यक है कि, बच्चे को शब्दों के साथ वाक्यों का भी परिचय किया जाना चाहिए। यह बच्चे के लिखने के लिए भले ना हो किंतु उसकी भाषा व शब्दों पर पकड़ बनाने के लिए जरूरी है। जैंसे – यदि एक शब्द ‘कोट’ है। यह शब्द केवल एक वस्तु को इंगित करता है। लेकिन उसकी जगह पर यदि इस शब्द को वाक्य में प्रस्तुत किया गया। जैंसे – आज मोहन जी ने कोट पहना है। तो इस भावार्थ से उसके मन में कई विचार उत्पन्न हो सकते हैं। जैंसे- क्यों पहना होगा ? क्या कहीं जा रहे होंगे ? आदि।

  • चारों ओर शोर मचा था।

  • सोहन के पास एक घोड़ा था।

  • योग करने से रोग दूर होते हैं।

  • वह चोर बहुत मोटा था।

  • जोगी ने धोती चोला पहना था।

  • रोटी के साथ गोभी की सब्जी खाओ।

  • गोपी ने अपनी टोपी खो दी।

  • होली की टोली शोर मचा रही है।

  • मेरे पास छोटा लोटा है।

  • अखरोट का खोल कठोर होता है।

  • सोमवार को कोट पहनकर आओ।

  • वोटर वोट देने आए हैं।

  • रोहन चोट के कारण रोते-रोते आया।

  • जोकर ने अपनी पोटली गोल गोल घुमाई।

  • पोटली खोली तो निकले अनोखे उपहार।

  • दोपहर का भोजन करके जाओ।

  • बोतल का ढक्कन खोल दो।

  • पोलियो पिलाओ, रोग भगाओ।

  • मोहन के लिए ढोकला कटोरी में रखो।

‘ओ’ की मात्रा की कहानी ( O ki Matra ki Kahani ) – 

बच्चों को कहानी व कविताओं से विशेष लगाव होता है। क्योंकी यह एक घटनाचक्र का पूरा विवरण देते हैं, और उनकी कल्पनाओं को पंख देते हैं। अतः कोशिश की गई है कि एक ‘ओ’ की मात्रा की आधिक्य वाली कहानी भी बच्चों को सिखने में आनंद दे सके। जिससे बच्चे उसे सुनकर व पढ़कर ‘ओ’ की मात्रा का उच्चारण सही से कर पाए।

 

गोपाल एक किसान था। उसका एक छोटा घोड़ा था। एक रात दो चोर उसे चुराने आए। गोपाल सो रहा था। जैंसे ही पहले चोर ने घोड़े की डोर खोली। घोड़े ने जोर से लात दे मारी। पहला चोर काने में जाकर रोने लगा। दूसरा चोर थोड़ा मोटा था। वह सोच में पड़ गया। पहला चोर बोला – डरो मत, जाओ, पकड़ो। दूसरे चोर ने डोर पकड़कर जोर लगाया। घोड़े ने हिन-हिन कर के शोर मचाया। गोपाल व गांव के लोग झट से आए। चोर भाग गए।

 

‘ओ’ की मात्रा की वर्कशीट के बारे में (About O ki Matra Worksheet ) –

 

‘ओ’ की मात्रा की वर्कशीट में निम्न बातों का समावेश किया गया है-

  • ‘ओ’ की मात्रा के शब्दों का परिचय चित्रों के साथ

  • ‘ओ’ की मात्रा के अन्य आसान व तुकांत शब्द

  • ‘ओ’की मात्रा को लगाने का अभ्यास

  • ‘ओ’ की मात्रा पहचान कर अलग करना या छाँटना

  • दिए गए चित्रों के सही नाम पहचानना

  • चित्रों का सही नाम के साथ मिलान करना

  • चित्रों के नाम वर्ग पहेली में ढूँढना

  • ‘ओ’ की मात्रा के शब्द बनाना

  • चित्रों को पूरा करना व रंग भरना

  • चित्र देखकर उनके नाम लिखना

  • तुकांत शब्दों का निर्माण करना

  • कहानी को सुनकर व पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखना

  • शब्दों का वाक्य में प्रयोग करना

  • नए प्रश्नों को जोड़ने के लिए जगह दी गई है। जहाँ पर अध्यापक और अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार अलग-अलग प्रश्न दे सकते हैं।

  • समस्त वर्कशीट में रंग भरने की प्रर्याप्त जगह दी गई है। जिस पर बच्चे अपने पसंद के रंग भर सकते हैं।

 

Download PDF here part-1

 

Download PDF here part-2

 

Worksheet में परिवेश में उपलब्ध कुछ आसान शब्दों पर बार – बार अलग तरीके से जोर दिया गया है। जो की मात्रा के प्रयोग और उच्चारण का अधिक अवसर प्रदान करता है। कुछ शब्दों की सरंचना से बच्चा मिलते जुलते अधिक शब्दों का निर्माण करने का प्रयास करेगा। शिक्षक व अभिभावकों से अपेक्षा है, कि वर्कशीट को हल करने में अपना सार्थक सहयोग दें। ताकि बच्चा जल्द से जल्द ‘ओ’ की मात्रा में निपुण हो जाए।

 

     हमारे प्रयास आपके अनुभवों से और बेहतर हो जाते हैं। अतः अपने comments जरूर दीजिएगा। यह हमें रचनात्मक और उत्साहित बनाए रखने में मदद करता है।  Facebook, Instagram, pinterest और Twitter पर हमें follow कीजिएगा।

 

Related Post: 

 

हिंदी – वर्णमालाअमात्रिक शब्द
'आ' की मात्रा के शब्द‘इ’ की मात्रा
Pattern WritingAlphabets A to Z
‘ई’ की मात्रा ‘उ’ की मात्रा
‘ऊ’ की मात्रा‘ऋ’ की मात्रा
‘ए’ की मात्रा ‘ओ’ की मात्रा
‘ऐ’ की मात्रा ’औ’ की मात्रा
’अं’ की मात्रा’अः’ की मात्रा

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *